चिपयाना राहत कोष ने रसोई चलाकर हजारों लोगों को दे रहे खाना

चिपयाना राहत कोष ने रसोई चलाकर हजारों लोगों को दे रहे खाना

चिपयाना राहत कोष ने रसोई चलाकर हजारों लोगों को दे रहे खाना

Tricity Today | चिपयाना राहत कोष ने रसोई चलाकर हजारों लोगों को दे रहे खाना

वैश्विक संकट के बीच हर कोई अपनी सामर्थ्य के हिसाब से जरूरतमंदों की मदद करने में जुटा है। ऐसे में दादरी क्षेत्र के चिपयाना गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और उदय पब्लिक स्कूल ने मिलकर एक राहत रसोई की शुरुआत की। अब राहत रसोई रोजाना करीब 1000 लोगों को खाना खिला रही है। शुरुआत चंद लोगों ने की और अब इस राहत रसोई के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं।

संचालकों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद गौतम बुद्ध नगर में अनेक गांवों और शहरों में मजदूर व मजबूर लोग फंस गए हैं। जिन्हें कुछ दिन के बाद खाने की बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे ही गांव चिपियाना बुजुर्ग में हजारों मजदूर फंस गए, जो भूख से बेहाल थे। ऐसे में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी नानक शर्मा ने 30 मार्च को चिपयाना राहत कोष रसोई के नाम से अपने संस्थान उदय पब्लिक स्कूल में एक रसोई का संचालन शुरू किया।

जिसमें पहले दिन लगभग 361 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। कुछ ही समय में यह संख्या बढ़कर 600 से 700 हो गई। धीरे-धीरे यह रसोई लगभग प्रतिदिन 1000 लोगों को भोजन देने लगी। 30 मार्च से 22 अप्रैल तक यह रसोई निरंतर लोगों की सेवा कर रही है। लगभग प्रतिदिन 1000 से ऊपर लोगों के खाने की व्यवस्था हो रही है।इसमें जिलाध्यक्ष नानक शर्मा के साथ उनके भाई अनुभव शर्मा, विशाल शर्मा, पिंटू प्रधान, सुशील चौधरी, पप्पू चौधरी, विक्रांत खूटेल, सुमित भारद्वाज, रोहित, राहुल शर्मा और योगेश शर्मा विशेष योगदान दे रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.