Noida: सिगरेट ने लगा दी फ्लैट में आग, मच गया हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Noida: सिगरेट ने लगा दी फ्लैट में आग, मच गया हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Noida: सिगरेट ने लगा दी फ्लैट में आग, मच गया हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | सिगरेट ने लगा दी फ्लैट में आग

नोएडा में सेक्टर 76 सिलिकॉन सिटी हाउसिंग सोसायटी में हुई घटनाgangaसोसाइटी के 14वें फ्लोर पर घर में पड़े गद्दे में सिगरेट के कारण लगी आग

नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार की सुबह आग लग गई। आग सोसाइटी में 14वें फ्लोर पर एक फ्लैट में लगी। बताया जा रहा है कि फ्लैट मालिक सिगरेट पी रहे थे। किसी तरह सिगरेट गद्दे पर गिरी और भीषण आग लग गई। जिससे हाउसिंग सोसाइटी में हड़कंप का पालम था। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

नोएडा सेक्टर-76 में अम्रपाली सिलीकान सिटी के 14वें फ्लोर पर फ्लैट में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। सोसायटी के फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी तरह लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग घर में पड़े गद्दे में लगी थी। हादसे में किसी की जान माल की कोई हानि नहीं है।

सेक्टर 76 अम्रपाली सिलीकान सिटी सोसाइटी में वैभव तोमर परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह वैभव तोमर के फ्लैट में अचानक आग लग गई। पुलिस ने बताया कि वैभव तोमर सिगरेट पी रहे थे। उनकी सिगरेट किसी तरह गद्दे पर गिरी और आग लग गई। फ्लैट से धुआं निकलता देखकर आस-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन लोगों ने समझदारी दिखाई और खुद ही आग पर काबू पा लिया। 

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है की आग घर में पड़े गद्दे में लगी थी। जिसे तुरंत बुझा दिया गया था। किसी प्रकार की जान माल की कोई हानि नहीं है। सोसायटी के निवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने खुद आग बुझा ली थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.