महाशिवरात्रि को लेकर सजे शहर के शिवालय

महाशिवरात्रि को लेकर सजे शहर के शिवालय

महाशिवरात्रि को लेकर सजे शहर के शिवालय

Tricity Today | महाशिवरात्रि को लेकर सजे शहर के शिवालय

महाशिवरात्रि को लेकर शहर में मंदिरों और शिवालयों में तैयारियां अंतिम दौर में है। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में इस बार 1100 किलो फूलों से शिव शक्ति का दरबार सजेगा। वृंदावन से आए कपड़े और आभूषण से भगवान का श्रृंगार होगा। वहीं बुधवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। सेक्टर.19 सनातन धर्म मंदिर के पुजारी विरेंद्र नाथ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर को 1100 किलो फू लों से सजाया जाएगा।

 21 फ रवरी को मंदिर का पट सुबह 5:30 भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद विशेष पूजा अर्चना के बाद रूद्राभिषेक शुरू होगा, जो 24 घंटे तक अनवरत चलेगा। पर्व पर शिवशक्ति के लिए वृंदावन से मगांए गए कपड़े व आभूषण से श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा से दिन में हवन व कीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के आस.पास सीसीटीवी कैमरों से नगरानी की जाएगी। महिला पुरुष के लिए अगल.अलग पंक्तियां बनाई जाएंगाी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी तैनात रहेगी। 

सेक्टर.100 स्थित वोडामहादेव मंदिर के महंत जयराम भारती ने बताया कि शुक्रवार को सुबह चार बजे मंदिर का पट खुल जाएगा, इसके बाद भगवान का पूजन अर्चन के बाद दूध, दही, घी, शहर और शक्कर से अभिषेक किया जाएगा। सुबह छह बजे के बाद मंदिर में भक्त दर्शन पूजन करेंगे। शाम तीन बजे से 22 फ रवरी सुबह चार बजे तक अनवरत अभिषेक का कार्यक्रम चलेगा। सेक्टर.44 स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर 24 घंटे कीर्तन आयोजित किया गया है। मंदिर के सदस्य मानसिंह ने बताया कि शुक्र वार सुबह चार बजे मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां 24 घंटे संकीर्तन का आयेजन किया जाएगा। सेक्टर.71 स्थित बाबा बालनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुएए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। यहां वैदिक मंत्रोंचार के साथ शिव शक्ति का अभिषेक किया जाएगा।

सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन: सेक्टर-19 स्थित गायत्री चेतना केंद्र में महाशिवरात्रि पर सामूहिक अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। चेतना केंद्र के प्रभारी आरएन सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में विराजमान भगवान नमेर्देश्वर महादेव का अभिषेक व पूजन सामूहिक रूप से किया जाएगा। इस दौरान 150 से अधिक भक्त एक साथ भगवान का पंचामृत से अभिषेक पूजन करेंगे। खास बात है कि यहां कोई जाकर निशुल्क अभिषेक कर सकता है।
सोसाइटियों के मंदिरों में होंगे शिव दरबार सांस्कृतिक कार्यक्रम: सेक्टर 82 पॉकेट सात स्थित नवीन शिवलिंग मंदिर में महापर्व पर अभिषेक पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावा सेक्टर.62, सेक्टर.66, सेक्टर.58, सेक्टर.50, सेक्टर.71 समेत अनेक सोसाइटियों में शिवरात्रि को लेकर मंदिरों व शिवालयों को सजाया जा रहा है। जहां लाखों की संख्या में शिव भक्त भगवान भोले नाथ का रूद्राभिषेक व हवन पूजन करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.