ग्रेटर नोएडा: पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान में हुई जूतमपैजार, पिस्टल निकलीं और मच गई भगदड़

ग्रेटर नोएडा: पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान में हुई जूतमपैजार, पिस्टल निकलीं और मच गई भगदड़

ग्रेटर नोएडा: पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान में हुई जूतमपैजार, पिस्टल निकलीं और मच गई भगदड़

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

थाना जारचा क्षेत्र के गांव चोना में खेल के मैदान की पैमाइश के दौरान मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान में वाद-विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान पर पिस्टल तान दी। पूर्व प्रधान ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने घटना के 9 दिन बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम चोना में ग्राम सभा की 24 बीघा जमीन है। जो खेल के मैदान के लिए चयनित की गई है। पूर्व प्रधान देवेंद्र खारी का आरोप है कि वर्तमान प्रधान उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। 9 नवंबर को लेखपाल पैमाइश करने पहुंचे सूचना मिलने पर पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। 

आरोप है कि ग्रामीणों के सामने ग्राम प्रधान सते नागर ने देविंदर खारी पर जान से मारने की नियत से पिस्टल तान दी। जिससे लेखपाल भी बिना पैमाइश लौट गए। थाना जारचा प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि पूर्व प्रधान देवेंद्र की शिकायत पर सते और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोप है कि प्रधान पर पूर्व में भी रेत खनन का मामला दर्ज है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.