ग्रेटर नोएडा: अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों की संपत्ति जब्त करने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में टकराव, 31 पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों की संपत्ति जब्त करने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में टकराव, 31 पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों की संपत्ति जब्त करने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में टकराव, 31 पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार

Google Image | Alok Singh IPS

कानपुर कांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर्स और माफियाओं पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को गौतम बुध नगर पुलिस ने गैंगस्टर सुंदर भाटी की संपत्तियां जब्त की हैं। उसकी संपत्तियों को गिराया भी गया है। अब रविवार को पुलिस अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों की संपत्तियां जब करने पहुंची थी। जिसका दुजाना गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया है। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई है। पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुजाना में पहुंचा था। टॉप मोस्ट गैंगस्टर अनिल दुजाना और अनिल नागर का यह पैतृक गांव है। रविवार को दोपहर बाद पुलिस दुजाना गांव में पहुंची और अनिल दुजाना की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने कई संपत्तियों में तोड़फोड़ की है। गौतम बुध नगर के पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी किए गए आदेश के आधार पर जब्तीकरण का बोर्ड भूखंडों और दूसरी संपत्तियों पर लगाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में अनिल दुजाना के खानदान के लोग और कुछ ग्रामीण विरोध करने पहुंच गए। 

इस पर पुलिस ने सख्ती से काम लिया। जानकारी मिली है कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। पुलिस ने अनिल दुजाना के परिवार और गांव के 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 2 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग भी किया है। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने राज्य के 33 माफियाओं, गैंगस्टर और बड़े अपराधियों की एक सूची जारी की है। कानपुर में विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद इन सभी माफियाओं पर लगाम कसने का आदेश दिया गया है। इस लिस्ट में 6 गैंगस्टर गौतम बुध नगर के हैं। तीन गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग से ताल्लुक रखते हैं और तीन गैंगस्टर अनिल दुजाना गैंग से ताल्लुक रखते हैं। शनिवार को गौतम बुध नगर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव पहुंचकर सुंदर भाटी गैंग पर कार्यवाही की थी। 

चार गैंग मेंबर्स की करीब 9 करोड रुपए की प्रॉपर्टी जबकि गई है। बड़े पैमाने पर पुलिस ने अवैध संपत्तियों में तोड़फोड़ भी की है। अब रविवार को इसी कड़ी में अनिल दुजाना गैंग पर कार्यवाही की गई है। पुलिस का कहना है कि यह एक्शन लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के और कई कुख्यात अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.