BREAKING: राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, तीन राज्यों के परिणाम घोषित, गुजरात में वोटिंग रोकी गई

BREAKING: राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, तीन राज्यों के परिणाम घोषित, गुजरात में वोटिंग रोकी गई

BREAKING: राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, तीन राज्यों के परिणाम घोषित, गुजरात में वोटिंग रोकी गई

Tricity Today | राज्यसभा चुनाव

शुक्रवार को देश भर में राज्यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान चल रहा था। अब देर शाम तीन राज्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है। जहां मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीट जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस ने 2 सीटों पर बाजी मार ली है। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। गुजरात से अभी परिणाम नहीं आए हैं। वहां शिकायत और गड़बड़ियों के चलते वोटिंग रोकनी पड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है राज्य में कांग्रेस को केवल एक सीट मिली है मध्य प्रदेश में 3 सीटों के लिए ही चुनाव होना था कांग्रेश की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए

दूसरी और राजस्थान में कांग्रेस ने 2 सीटों पर कामयाबी हासिल कर ली है यहां पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रखने में कामयाब रही जिसकी बदौलत आशातीत 2 सीट कांग्रेश को मिल गई हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट मिली है राज्य में तीन विधान तीन राज्यसभा सीटों के लिए ही चुनाव करवाया गया था

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 4 सीटों के लिए चुनाव करवाया गया था। आंध्र प्रदेश में चारों सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। गुजरात में वोटिंग रोक दी गई है। वहां गड़बड़ियां और शिकायतें की जा रही हैं। कांग्रेस की तरफ से लगातार आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। जिसके चलते दोपहर में वोटिंग रोक दी गई थी। गुजरात का चुनाव एक बार फिर दिलचस्प होता जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.