मुरथल के ढाबों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, देह व्यापार करने वाली 3 विदेशी समेत 12 युवतियां गिरफ्तार

बड़ी खबर : मुरथल के ढाबों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, देह व्यापार करने वाली 3 विदेशी समेत 12 युवतियां गिरफ्तार

मुरथल के ढाबों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, देह व्यापार करने वाली 3 विदेशी समेत 12 युवतियां गिरफ्तार

Google Image | देह व्यापार करने वाली 3 विदेशी समेत 12 युवतियां गिरफ्तार

हरियाणा की सीएम फ्लाइंग टीम ने बीती रात को मुरथल के ढाबों पर छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 12 युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 विदेशी युवतियां है। पुलिस ने इनके अलावा 3 युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस में सभी को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया है। जहां पर सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सोनीपत की डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मुरथल के ढाबों में वेश्यावृत्ति का धंधा होता है। सूचना प्राप्त होने पर सोनीपत पुलिस और सीएम फ्लाइंग की टीम ने मुरथल के ढाबों पर छापा मारकर मौके से सेक्स रैकेट में लिप्त 12 युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 युवतियां विदेशी है। इन ढाबा में जो 12 वेश्यावृत्ति युवतियां बरामद की गई है। उनमें से 9 युवतियां दिल्ली की रहने वाली है। बाकी 3 विदेशी है। जो उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की निवासी है।

रेक्स रैकेट के अलावा नशे का अड्डा भी बना 
डीएसपी अजीत सिंह कि जब पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो देह व्यापार के अलावा नशे का भी धंधा मुरथल के ढाबों पर हो रहा था। पुलिस ने नशा और जुआ खेलने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 1.63 लाख रुपए बरामद किए हैं। आपको बता दें कि मुरथल के ढाबा पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर के लोग काफी ज्यादा जाते हैं। लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के दौरान यह ढाबे बंद हो गए थे। अब कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के बाद यह ढाबे फिर खुल गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.