ब्रिटिश नागरिक द्वारा गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण फैलाने पर सीएम नाराज, जानिए क्या बोले

ब्रिटिश नागरिक द्वारा गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण फैलाने पर सीएम नाराज, जानिए क्या बोले

ब्रिटिश नागरिक द्वारा गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण फैलाने पर सीएम नाराज, जानिए क्या बोले

Tricity Today | Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ब्रिटिश नागरिक द्वारा फैलाए गए कोरोना वायरस के संक्रमण पर नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ब्रिटेन से आए नागरिक को लेकर सतर्कता नहीं बरती गई। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को सही तरह से जानकारी नहीं पहुंचाई गई। जिसकी वजह से यह परेशानी उत्पन्न हुई है।

इस बारे में बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने स्पष्टीकरण भी दिया। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे ज्यादा गौतम बुद्ध नगर में हैं। जिससे सरकार बेहद चिंतित है। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 137 में स्थित सीज फायर कंपनी में ब्रिटेन से ऑडिटर आया था। जॉन नाम के इस व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण अब तक कंपनी से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा, दोनों शहरों में रहने वाले लोग शामिल हैं। गौतम बुद्ध नगर में अभी तक 33 मामले सामने आए हैं। इनमें से 19 मामले अकेले ब्रिटिश नागरिक से जुड़े हैं। इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध नगर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर हालात का जायजा लेने के लिए सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय के सभागार में उन्होंने तीनों विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

इस बैठक में सबसे पहला बिंदु ब्रिटिश नागरिक द्वारा फैलाए गए संक्रमण का ही रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ब्रिटिश नागरिक के संपर्क में आने से बचने के लिए लोगों को जो सूचना दी जानी चाहिए थी, लगता है वह नहीं पहुंच पाई। जिसकी वजह से यह संकट उत्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री के सवाल और नाराजगी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव और जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। 

अफसरों ने बताया कि आगे संपर्क में आने वाले लोगों को पहचान लिया गया है। कुछ लोगों में लक्षण दिखने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संक्रमण के लिए जिम्मेदार कंपनी के मैनेजमेंट पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.