पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गाजियाबाद निगम में शोकसभा

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गाजियाबाद निगम में शोकसभा

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गाजियाबाद निगम में शोकसभा

Tricity Today | पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गाजियाबाद निगम में शोकसभा

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब दा मुखर्जी का सोमवार को हुए आकस्मिक निधन पर नगर निगम में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने शोकसभा में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक महान राजनेता एवं चिंतक थे। इनके निधन से राष्ट्र को अपूर्व क्षति हुई हैं। पूर्व राष्ट्रपति के आकस्मिक निधन की दु:खद घटना पर नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निगम मुख्यालय में गहरा शोक व्यक्त किया। 

म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह ने अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एसबीएम नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, जलकल जीएम बृजेश कुमार सिंह, डॉ. अनुज कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि त्रिपाठी, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज प्रभात आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके परिवार को इस असहनीय दुख एवं क्षति को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.