बधाई! दादरी नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में मेरठ मंडल में नंबर वन

बधाई! दादरी नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में मेरठ मंडल में नंबर वन

बधाई! दादरी नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में मेरठ मंडल में नंबर वन

Google Image | दादरी

एक ओर नोएडा स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तर प्रदेश का अव्वल शहर रहा है, वहीं दूसरी ओर दादरी नगर पालिका को पहला स्थान मिला है। दादरी नगर पालिका अपनी श्रेणी में मेरठ मंडल में प्रथम स्थान पर रही है। इसके लिए नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने नगर के लोगों को बधाई दी है और धन्यवाद ज्ञापित किया है।

दादरी नगर पालिका के ईओ समीर कुमार कश्यप ने बताया कि जिला अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में दादरी नगर पालिका को मंडल में प्रथम स्थान मिला है। पूरे प्रदेश में नौवां स्थान और नोर्थ जोन में दसवां स्थान नगर पालिका ने प्राप्त किया है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि दादरी नगर पालिका को 50,000 से एक लाख तक की जनसंख्या के निकायों में मेरठ मंडल में प्रथम स्थान दिया गया है। यह नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और कस्बे के निवासियों के योगदान से संभव हो सका है। अगले साल वर्ष 2021 में और बेहतर ढंग से काम करके अच्छी रैंकिंग हासिल करने की कोशिश की जाएगी।

दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा, "यह हम सब के लिए बेहद सम्मान की बात है। शहर के लोगों की जागरूकता की बदौलत यह संभव हो पाया है। नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी दिन-रात मेहनत करके यह उपलब्धि हासिल की है। आने वाले वर्षों में हम सब लोग मिलकर और बेहतर ढंग से काम करेंगे तो रैंकिंग में कहीं ज्यादा सुधार होगा। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि दादरी नगर पालिका प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी रैंकिंग हासिल करे।" आपको बता दें कि दादरी नगर पालिका पहली बार स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हुई थी। पहली बार में ही नगर पालिका को अच्छी उपलब्धि मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.