कांग्रेस, बसपा और सपा ने बोर्ड बैठक को लेकर गाजियाबाद नगर निगम को दी चेतावनी

कांग्रेस, बसपा और सपा ने बोर्ड बैठक को लेकर गाजियाबाद नगर निगम को दी चेतावनी

कांग्रेस, बसपा और सपा ने बोर्ड बैठक को लेकर गाजियाबाद नगर निगम को दी चेतावनी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

आठ महीने से नगर निगम बोर्ड की बैठक न होने के विरोध में प्रमुख विपक्षी दलों के पार्षदों ने 3 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। कांग्रेसी पार्षद मनोज चौधरी ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक न होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रहा है। मनोज चौधरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले नवंबर से अब तक कोई बोर्ड मीटिंग नहीं हुई है। 2 फरवरी को अंतिम बोर्ड बैठक आयोजित हुई थी वह भीशून्य घोषित हो गई। बोर्ड के 6 कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल दो महीने में समाप्त हो जाएगा। बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक का कोई महत्व नहीं रह गया है। 

कार्यकारिणी की बैठक में बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। शहर हित में बोर्ड बैठक व कार्यकारिणी की बैठक जरूरी है ज्यादातर कार्यकारिणी सदस्य उपाध्यक्ष के चुनाव के इच्छुक नहीं दिवाली से पहले बोर्ड बैठक होनी चाहिए। इससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महापौर आशा शर्मा 1 नवंबर तक बोर्ड बैठक बुलाने की घोषणा करे। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो विपक्षी दलों के पार्षद भी अपने नेताओं के सर्मथन मे 3 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में सपा, बसपा के पार्षदों से वार्ता हो चुकी है। बसपा पार्षद दल के नेता आनंद चौधरी, कांग्रेस दल के नेता जाकिर अली सैफी, सपा पार्षद दल के नेता मोहम्मद कल्लन भूख हड़ताल पर निगम कार्यालय पर बैठेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.