नोएडा में कांग्रेस का बसों को लेकर घमासान जारी, डीएनडी और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर डटे

नोएडा में कांग्रेस का बसों को लेकर घमासान जारी, डीएनडी और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर डटे

नोएडा में कांग्रेस का बसों को लेकर घमासान जारी, डीएनडी और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर डटे

Tricity Today | नोएडा में कांग्रेस का बसों को लेकर घमासान जारी, डीएनडी और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर डटे

बसों को लेकर कांग्रेस का घमासान जारी है। नोएडा में डीएनडी पर कांग्रेसी बड़ी संख्या में बसें लेकर डटे हुए हैं। नोएडा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर नोएडा पुलिस ने डीएनडी पर बैरिकेडिंग करके नाकाबंदी कर रखी है। कांग्रेसियों को बसें लेकर नोएडा शहर में पुलिस घुसने नहीं दे रही है। दूसरी ओर कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में पार्टी के कुछ नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वह लोग प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए ढाई सौ बसें लेकर नोएडा डीएनडी पर मंगलवार की दोपहर से खड़े हुए हैं। नोएडा पुलिस उन्हें शहर में जाने की इजाजत नहीं दे रही है। मंगलवार की दोपहर गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेसी नेता 50-60 बस लेकर महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंच गए थे। उन्हें रोकने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची तो झड़प हो गई थी। जिस पर नोएडा पुलिस ने थाना सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, नोएडा महानगर के अध्यक्ष सहाबुद्दीन समेत करीब 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इस एफआईआर के विरोध में कुछ कांग्रेसी नेताओं ने नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना शुरू किया है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेता डीएनडी पर बसें लेकर डटे हुए हैं। पंकज मलिक का कहना है कि उन्हें हाईकमान की ओर से आदेश दिया गया है कि बुधवार की शाम 4:00 बजे तक यही रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार राजनीति के तहत मजदूरों को राहत नहीं देना चाहती है। हजारों की संख्या में मजदूर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में धक्के खा रहे हैं। सरकार उन्हें उनके घर भेजने का इंतजाम नहीं कर रही है। कांग्रेसी इस काम में हाथ बढ़ाना चाहती है तो सरकार ओछे हथकंडे अपनाकर राजनीति कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.