कांग्रेस की नोएडा महानगर कार्यकारिणी घोषित, इन 32 लोगों को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस की नोएडा महानगर कार्यकारिणी घोषित, इन 32 लोगों को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस की नोएडा महानगर कार्यकारिणी घोषित, इन 32 लोगों को मिली जिम्मेदारी

Google Image | कांग्रेस की नोएडा महानगर कार्यकारिणी घोषित

नई कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष 8 महासचिव और 17 सचिव नियुक्त किए गए हैंgangaनियुक्ति के करीब 6 माह बाद महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कार्यकारिणी घोषित कीgangaयूपी कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र गुड्डू और सचिव मोनिंदर वाल्मीकि मौजूद रहे

नोएडा महानगर कांग्रेस की कार्यकारिणी बुधवार को घोषित कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कार्यकारिणी की घोषणा नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान की है। शहाबुद्दीन ने बताया कि नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी में 32 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी में 5 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 17 सचिव और एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू और मुनेंद्र वाल्मीकि से कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र अवाना, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, एआईसीसी राजकुमार भारती, चौधरी रामकुमार तंवर पीसीसी, प्रमोद शर्मा पीसीसी, अशोक शर्मा पीसीसी, सतेंद्र शर्मा पीसीसी, लियाकत चौधरी पीसीसी, गौतम अवाना किसान कांग्रेस अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह अम्बावत महासचिव, सोविन्दर अवाना महासचिव, ललित अवाना उपाध्यक्ष, डाक्टर सीमा उपाध्यक्ष, रिजवान चौधरी महासचिव, उदय वीर यादव, मोहम्मद गुड्डु, इमरान सुबैर, मनीष तेहरान, संदीप सिसोदिया, उपदेश श्रीवास्तव, हरेंद्र शर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र भाटी, सुखवीर सिंह गुर्जर, रिषी गौतम प्रदेश संयोजक सहित नव नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन लोगों को नई कार्यकारिणी में मिली जगह

नोएडा महानगर कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष संजय तनेजा को नियुक्त किया गया है। ललित अवाना, प्रमोद शर्मा, डॉक्टर सीमा, चरण सिंह यादव और राजकुमार भारती को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पवन शर्मा, मधुराज, जोगिंदर अवाना, रिजवान चौधरी, अशोक शर्मा, एसएस सिसोदिया, जितेंद्र अंबावत और सतवीर मकवाना महासचिव नियुक्त किए गए हैं। 

कदीर खान, इंद्रजीत तिवारी, दयाशंकर पांडे, विक्रम चौधरी, बीरो देवी, मोहम्मद इमरान सुबेर, उपदेश श्रीवास्तव, हरेंद्र शर्मा, कुशल पाल बघेल, रामचंद्र गुप्ता, गुड़िया चौहान, यतेंद्र शर्मा, सुखबीर सिंह गुर्जर, सैयद मजहर हुसैन, संदीप सिंह, विनोद शर्मा और नरेंद्र भाटी को सचिव नियुक्त किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.