दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, कई दिग्गज उतारे, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, कई दिग्गज उतारे, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, कई दिग्गज उतारे, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | Congress

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात 70 में से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी ने 57 और उससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

ऐसे में हाई प्रोफाइल सीट चांदनी चौक की बात करें तो कांग्रेस ने इस सीट से अलका लांबा को उतारा है। आम आदमी पार्टी में रहते हुए अलका लांबा चांदनी चौक से पहले विधायक रह चुकी हैं। बता दें कि इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने प्रहलाद सिंह साहनी को मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी से इस सीट पर सुमन कुमार गुप्ता उम्मीदवार हैं। 

गौरतलब है कि नई दिल्ली सीट से  बीजेपी व कांग्रेस दोनों ने ही अभी तक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी थी। पार्टी ने अपने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए। 

बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं, तो कांग्रेस के खाते में कोई सीट नहीं आई थी। सात फरवरी को एक ही चरण में सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। वोटिंग के तीन दिन बाद यानी 10 फरवरी को नतीजे आए थे। 

8 फरवरी को वोटिंग, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। इसके अलावा नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

यहां जानिए किसे कहां से मिला टिकट:-

1- नरेला सीट-  सिद्धार्थ कुंडु
2- तिमारपुर सीट-  अमर लता सांगवान
3- आदर्श नगर सीट-  मुकेश गोयल
4- बादली सीट- देवेंद्र यादव
5- रिठाला सीट-  प्रदीप कुमार पांडेय
6- बवाना सीट- सुरेंद्र कुमार
7- मुंडका सीट- डॉ नरेश कुमार
8- सुल्तानपुर मजरा सीट- जय किशन
9- नांगलोई जट सीट- मंदीप सिंह
10- मंगोलपुरी सीट- राजेश लिलोतिया
11- रोहिणी सीट- सुमेष गुप्ता
12- शालिमारबाग सीट-  जेएस नयोल
13- शकुर बस्ती सीट- देवराज अरोड़ा
14- त्रिनगर सीट- कमल कांत शर्मा
15- वजीरपुर सीट- हरि कृष्ण जिंदल
16- मॉडल टाउन सीट- अकांक्षा ओला
17- सदर बाजार सीट- सतबीर शर्मा
18-चांदनी चौक सीट- अलका लांबा
19- मटिया महल सीट- मिर्जा जावेद अली
20- बल्लिमारन सीट- हारून युसूफ
21- करोल बाग सीट- गौरव धनक
22- पटेल नगर सीट- कृष्णा तिरथ
23-मोती नगर सीट- रमेश कुमार पोपली
24- राजौरी गार्डन सीट- अमनदीप सिंह सुदान
25- हरि नगर सीट- सुरेदर सेठी
26- जनकपुरी सीट- राधिका खेड़ा
27- द्वारका सीट- आदर्शन शास्त्री
28- मटियाला सीट- सुमेष शोकीन
29- नजफगढ़ सीट- साहिब सिंह यादव
30- दिल्ली कैंट सीट- संदीप तंवर
31- जंगपुरा सीट- तलविंदर सिंह मारवाह
32- कस्तूरबा नगर सीट- अभिषेक दत्त
33- मालवीय नगर सीट- नीतू शर्मा
34- आरके पुरम सीट- प्रियंका सिंह
35- छत्तरपुर सीट- सतीश लोहिया
36- देवली सीट- अरविंदर सिंह
37- अंबेडकर नगर सीट- यदुराज चौधरी
38- संगम विहार सीट- पूनम आजाद
39- ग्रेटर कैलाश सीट- सुखबीर सिंह पवार
40- कालकाजी सीट- शिवानी चौपड़ा
41- तुगलकाबाद सीट- शुबम शर्मा
42- त्रिलोकपुरी सीट- विजय कुमार
43- पटपड़गंज सीट- लक्ष्मण रावत
44- लक्ष्मी नगर सीट- हरिदत्त शर्मा
45-विश्वास नगर सीट- गुरुचरन सिंह राजू
46-कृष्णा नगर सीट- डॉ अशोक कुमार वालिया
47- गांधी नगर सीट- अरविंदर सिंह लवली
48- शाहदरा सीट- नरेंद्र नाथ
49- सीमापुरी सीट- वीर सिंह
50- रोहतास नगर सीट- विपिन शर्मा
51- सीलमपुर सीट- मतीन अहमद
52- बाबरपुर सीट- अनविक्ष त्रिपाठी 
53- गोकलपुर सीट- डॉ एसपी सिंह
54- मुस्तफाबाद सीट- अली मेहंदी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.