कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, टीवी चैनल के स्टूडियो में अचानक गिरकर हुए बेहोश

कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, टीवी चैनल के स्टूडियो में अचानक गिरकर हुए बेहोश

कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, टीवी चैनल के स्टूडियो में अचानक गिरकर हुए बेहोश

Google Image | राजीव त्यागी

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की बुधवार को तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे। वह टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे। बुधवार को भी वह नोएडा के एक न्यूज़ चैनल में पार्टी की ओर से गए थे। वहां अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।

राजीव त्यागी की मौत पर कांग्रेसी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के साथ-साथ तमाम बड़े छोटे नेताओं ने राजीव त्यागी को श्रद्धांजलि दी है। बेहद कम उम्र होने के बावजूद राजीव त्यागी हार्ट अटैक के शिकार हो गए। इससे सभी लोग आश्चर्यचकित हैं। दूसरी ओर दूसरे राजनीतिक दलों के प्रवक्ता और नेताओं ने भी राजीव त्यागी के निधन पर अफसोस जाहिर किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजीव त्यागी नोएडा में एक न्यूज़ चैनल के स्टूडियो गए थे। उन्हें एक डिबेट में हिस्सा लेना था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि राजीव त्यागी को कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.