किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी किसान जनजागरण अभियान

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी किसान जनजागरण अभियान

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी किसान जनजागरण अभियान

Tricity Today | कांग्रेस शुरू करेगी किसान जन जागरण अभियान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोध है। पिछले साल से केंद्र और तीन साल से उत्तर प्रदेश में किसानों को कुछ नहीं मिला है। उद्योगपतियों का साढ़े पांच लाख करोड़ का कर्जा माफ किया गया। लेकिन किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया।
 
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किसान जनजागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत किसानों की समस्याओं को सुनकर उनसे फार्म भरवाया जाएगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों का घेराव, जिला मुख्यालय का घेराव और 17 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

राजीव शुक्ला शनिवार को अल्फा-वन स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के दस साल के शासनकाल में किसानों के हित में अनेक फैसले लिएगए। इसमें 70 हजार करोड़ की किसान कर्ज माफी, धान और अरहर सहित कई फसलों के समर्थन मूल्य में तीन गुना बढ़ोत्तरी, धान के समर्थन मूल्य में 800 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी, डीजल 40 से 50 रुपये लीटर मिलता था। ग्रामीण इलाकों में मजदूरी चार गुना ज्यादा बढ़ी, मनरेगा योजना के चलते 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। विकास की रफ्तार दोगुनी की और किसान की जमीन का मुआवजा चार गुना हो, इसलिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में फसल की लागत कई गुना बढ़ गई और किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता। आवारा पशुओं का कहर किसानों पर टूट रहा है। गन्ने का दाम एक रुपये भी  नहीं बढ़ाया, हजारों करोड़ रुपये बकाया। धान की लागत 22 सौ रुपये और समर्थन मूल्य 1750 रुपये, डीजल के दाम 70 से 75 रुपये लीटर पहुंच गए। यूरिया के दाम बढ़ गए और महंगाई आसमान छू रही है। ग्रामीण इलाकों में क्रय क्षमता सात सालों में सबसे कम है। 

उन्होंने कहा कि छह मांगों को लेकर कांग्रेस किसानों के बीच जाएगी और उनसे फार्म भरवाने के बाद जनप्रतिनिधियों का घेराव करने के बाद तहसील और जिला मुख्यालयों का घेराव होगा। इसके बाद विधानसभा पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो करोड़ से अधिक किसानों के बीच कांग्रेस ने पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें हजारों कार्यकर्ता लगाए गए हैं। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि किसान जनजागरण अभियान शुरू कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.