गौरव चंदेल हत्याकांड: कांग्रेसियों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया

गौरव चंदेल हत्याकांड: कांग्रेसियों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया

गौरव चंदेल हत्याकांड: कांग्रेसियों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया

Tricity Today | कांग्रेसियों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया

Greater Noida: गौरव चंदेल हत्याकांड के सात दिन बाद भी खुलासा न होने पर जिले के कांग्रेसियों ने सोमवार को सूरजपुर स्थित एसएसपी दफ्तर का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। जिसके बाद कार्यकर्ता बैरिकेटिंग तोड़ अंदर घुस गए। जिसके बाद कांग्रेसियों ने अपनी मांगों को लेकर एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाले गौरव चंदेल की सोमवार की रात लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। जिसके विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के नेतृत्व में सोमवार सुबह दुर्गा गोल चक्कर पर एकत्रित हुए। जिसके बाद नारेबाजी कर  पैदल मार्च करते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचे। पुलिस ने एसएसपी दफ्तर के गेट पर प्रदर्शनकारियों को बैरिर्केंटग लगाकर रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद कांग्रेसी भड़क गए।

 इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी बैरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुस गए और नारेबाजी करते हुए धरना देकर बैठ गए। कांग्रेसियों ने गौरव के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस बीच एसपी देहात रणविजय सिंह से ने कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 

इस मौके पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, प्रदेश सचिव विदित चौधरी, ओमवीर यादव, शहाबुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.महेंद्र नागर, रघुराज भाटी, उदयवीर भाटी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.