गाजियाबाद : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया जमकर हंगामा, प्रशासन को दी चेतावनी

गाजियाबाद : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया जमकर हंगामा, प्रशासन को दी चेतावनी

गाजियाबाद : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया जमकर हंगामा, प्रशासन को दी चेतावनी

Tricity Today | किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया जमकर हंगामा

Ghaziabad : किसानों की समस्याओं लेकर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। नेताओं ने कहा कि धान खरीद सिर्फ कागज में हो रही है। किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों पर पहुंच रहा है, तो उसके धान में कटौती की जा रही है, जिसके चलते किसान सरकारी केंद्रों पर धान न बेचकर बिचौलियों को दे रहा है। 

कांग्रेसियों ने कहा कि समस्या दूर नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने का बाध्य होगी। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव और महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेसी मांग कर रहे कि उत्तर प्रदेश के किसानों की धान की खरीद एमएसपी पर की जाने की गारंटी दी जाए। जिन जनपदों में धान केंद्र नहीं खुले हैं। वहां तत्काल धान केंद्र खोले जाएं। नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती बंद की जाए। 

गन्ना किसानों को उनका बकाया तुरंत दिलाने की गारंटी दी जाए। उत्तर प्रदेश में निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाए और पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। 

प्रदर्शन के दौरान मोदीनगर के अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, आशीष शर्मा, सलीम सैफी, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश पंडित, एमपी शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, राम प्रकाश कश्यप, सुरेश चंद शर्मा, धीरेन्द्र ध्यानी, पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ, आसिफ सैफी, सुनीता चौधरी, रोहित सिंह, विनीत त्यागी, नरेन्द्र राठी, जितेन्द्र टांक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.