पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का जिले की तीनों तहसीलों पर हल्ला बोल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का जिले की तीनों तहसीलों पर हल्ला बोल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का जिले की तीनों तहसीलों पर हल्ला बोल

Tricity Today | पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का जिले की तीनों तहसीलों पर हल्ला बोल

जिले के कांग्रेसियों ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर की दादरी, सदर और जेवर तहसील पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे भाजपा सरकार से डीजल व पेट्रोल की कीमतों को कम करने की मांग की। 

आज के इन प्रदर्शनों में जिला गौतम बुद्ध नगर की सदर तहसील पर प्रदेश महासचिव प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुड्डू उपस्थित रहे। प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सदर तहसील पर  यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष  पुरुषोत्तम नागर उपस्थित रहे। 

जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आज जब किसानों को राहत की जरूरत है। उनके खेतों में धान की बुआई चल रही है। उस समय भाजपा सरकार ने डीजल के रेट में आग लगा रखी है। आमजन जब कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक मंदी से परेशान हैं उस समय भाजपा को आर्थिक मदद देने के बजाय तरह-तरह के टैक्स लगाकर उनकी जेबो को काटने का काम भाजपा सरकार कर रही है। 

आज के इस प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर, नोएडा शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, योगेश तालान, अशोक पंडित, पूर्व महिला अध्यक्ष भगवती शर्मा, पारूल चौधरी, शाहिद भाई, हेमचंद्र नागर, राहुल भाटी, सनी कसाना, राजीव नागर, रिजवान अहमद, सनी कसाना, विक्रम नागर, अशोक शर्मा, प्रदीप कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, नंदू ठाकुर, बृजपाल, वीरपाल, सुनील, कश्यप,  सनी प्रधान,  शकीला, रईसा, भगवती शर्मा, तेजेंद्र नागर आदि शामिल रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.