कांग्रेसियों ने नोएडा में जन समस्याओं को खिलाफ महेश शर्मा का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा

कांग्रेसियों ने नोएडा में जन समस्याओं को खिलाफ महेश शर्मा का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा

कांग्रेसियों ने नोएडा में जन समस्याओं को खिलाफ महेश शर्मा का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा

Tricity Today | कांग्रेसियों ने नोएडा में जन समस्याओं को खिलाफ महेश शर्मा का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी किसान जन जागरण अभियान के तहत नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्या के समाधान के लिए गौतम बुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा को ज्ञापन सौपा।

गौतम बुद्ध नगर के सैकडों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौधरी व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साहबुद्दीन के नेतृत्व में नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश स्थल पहुंचे तथा स्थानीय सांसद का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, गांवों एवं सेक्टरवासियों की समस्याओं, बेरोजगारों को रोजगार देने, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी अस्पताल में स्वासथ्य सेवाओं की बदहाली, किसानों को अपनी जमीन का उचित दाम समेत आदि कई मांगों को लेकर गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा को ज्ञापन दिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी किसान जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा से अवगत कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुधनगर के अध्यक्ष मनोज चैधरी व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साहबुद्दीन के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया गया ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि, आजकल किसानों की फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, किसानों का बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है। किसानों को आवारा पशुओं से बहुत नुकसान हो रहा है, आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए ऊपर से तारबंदी का खर्च अलग से आ रहा है। हमारी गौ माताओं की बहुत बुरी स्थिति हो रही है। उनके लिए गौशालाओं की व्यवस्था का इंतजाम तक सरकार नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति मिले। हर ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला बनाई जाएं। खाद, बीज, डीजल, बिजली और कीटनाशक आदि 50 प्रतिशत की सब्सिडी सुनिश्चित करें। 

कांग्रेस की मांग है कि, गेहूं, धान, गन्ने अन्य फसलों का भुगतान 15 दिन में हो। किसानों की पूर्ण कर्ज माफी सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस सरकारों की तर्ज पर सभी फसलों में बोनस की व्यवस्था हो। फसल बीमा का बजट बढ़ाया जाए तथा प्रत्येक किसान उसकी नुकसान हुई फसल पर मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुडडु, आईसीसी दिनेश अवाना, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, राजकुमार भारती, पवन शर्मा आशोक पंडित, सत्येंद्र शर्मा, रामकुमार, सुनीता शारदा, पुष्पा कांडपाल, यतेन्द्र कसाना, मधुराज, दयाशंकर पांडेय, प्रमोद शर्मा, विक्रम चैधरी, ललित अवाना, जेसी, मिश्रा, यतेन्द्र शर्मा, सोविन्द्र अवाना, जितेंद्र अम्बावत, मोहम्मद गुड्डू, लियाकत चौधरी, रिजवान चौधरी, राजकुमार त्यागी, अली मोहम्मद, पीएस रावत, आशुतोष, सुनीता शारदा, डॉ सीमा, गुड़िया चौहान, रामभरोसे शर्मा, वासिल अहमद, डॉ इमरान, परवेज सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.