दुल्हन दहेज में लाई कोरोना, सुहागरात पर पति को भी दिया अनोखा गिफ्ट

दुल्हन दहेज में लाई कोरोना, सुहागरात पर पति को भी दिया अनोखा गिफ्ट

दुल्हन दहेज में लाई कोरोना, सुहागरात पर पति को भी दिया अनोखा गिफ्ट

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

आपने सुना होगा कि यह दुल्हन दहेज में बाइक, कार, सोना और लाखों रुपये लेकर आई है। लेकिन अभी यह नहीं सुना होगा कि कोई दुल्हन अपने ससुरालजनों के लिए कोरोना दहेज में लेकर आई है। एक दुल्हन ने अपने ससुरालजनों को कोरोना ही दहेज में दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

यह मामला भोपाल का है। जहां एक नवविवाहिता ने करीब 35 लोगों की जिंदगी में हंगामा खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है। भोपाल के जाटखेड़ी की रहने वाली एक लड़की की शादी सतलापुर निवासी एक लड़के से 18 मई को तय हो गई थी। कोरोना वायरस की वजह से लाॅकडाउन लागू होने के कारण शादी को आगे बढाया जा रहा था। लेकिन बाद में 18 मई को ही शादी करने का दोनों परिवारों ने फैसला लिया। जिसके बाद दोनों परिवारों के करीब 35 लोगों की मौजूदगी में यह शादी 18 मई को संपन्न हुई। 

बताया जा रहा है नवविवाहिता की शादी से करीब 3 दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके कारण युवती को दवाइयां दी गई थीं। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधान नहीं हुआ। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी से 3 दिनों पहले ही कोरोना जांच करवाई। जांच की रिर्पाट 5 दिनों बाद आनी थी। नवविवाहिता के परिजनों ने 18 मई को शादी कर दी। जिसके बाद उसे ससुरालजन लेकर चले गए। दुल्हन ने अपने पति के साथ रहते हुए भी अपनी तबीयत खराब होने और कोरोना टेस्ट करवाने की बात नहीं बताई। जिसके बाद दोनों साथ रहे। 

शादी के दो दिनों तक ससुरालजन दुल्हन के करीब रहे। उसकी खूब आवभगत की गई। दो दिनों बाद नवविवाहिता की कोरोना रिर्पाट पाॅजिटिव आई है। जिसके बाद दोनों परिवार में हडकंप मच गया है। ससुरालजनों ने नवविवाहिता को अस्पताल में भर्ती करवाया है। नवविवाहिता के पति, परिवार और ससुरालजनों सहित 32 लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है। अब सबका कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। युवती को कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ, यह किसी को पता नहीं चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.