BIG BREAKING : नोएडा में कोरोना से दो लोगों की मौत, 146 लोग और चपेट में आए

BIG BREAKING : नोएडा में कोरोना से दो लोगों की मौत, 146 लोग और चपेट में आए

BIG BREAKING : नोएडा में कोरोना से दो लोगों की मौत, 146 लोग और चपेट में आए

Tricity Today | COVID-19 BREAKING

COVID-19 Cases in Noida : गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोविड-19 के 146 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 14,855 हो गए। जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से 2 मरीजों की मौत हुई है। जनपद में अभी तक 58 लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आज 129 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 13203 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। संक्रमण से 58  लोगों की मौत हो गई है।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3099 नये मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 4,33,712 हो गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गई। अपर मुख्‍य सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य, अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि कुल संक्रमितों में से 3,87,149 संक्रमित स्‍वस्‍थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 60 मरीजों की मौत के बाद इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 6353 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में  4063 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई। मौजूदा समय में राज्‍य में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या 40,210 है। प्रसाद ने कहा कि अब इस रोग से ठीक होने का अनुपात बढ़ा है और राज्‍य में स्वस्थ होने की दर 88.95 प्रतिशत हो गई है। उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 1.73 लाख से अधिक परीक्षण किए गए थे और कुल मिलाकर 1.15 करोड़ से अधिक परीक्षण किए जा चके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.