कोरोना संक्रमित विधायक पीपीई किट पहनकर राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने विधानसभा पहुंचा, देखिए क्या हुआ

कोरोना संक्रमित विधायक पीपीई किट पहनकर राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने विधानसभा पहुंचा, देखिए क्या हुआ

कोरोना संक्रमित विधायक पीपीई किट पहनकर राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने विधानसभा पहुंचा, देखिए क्या हुआ

Tricity Today | भोपाल विधानसभा में वोट डालने जाते हुए कोरोना वायरस से पॉजिटिव विधायक और फिर वापस लौटते हुए

शुक्रवार को देश के कई राज्यों में 29 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मध्य प्रदेश में भी 3 सीट पर चुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस का एक विधायक कोरोना वायरस होने के बावजूद पीटीई पहनकर विधानसभा में अपना वोट डालने पहुंचा है। जिसके बाद पूरे विधानसभा परिसर को सैनिटाइज करवाया गया है।

एक कांग्रेस विधायक जो COVID-19 से पॉजिटिव है, वह शुक्रवार की दोपहर अपना वोट डालने के लिए भोपाल में राज्य विधान सभा पहुंचे। वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। भोपाल में राज्य विधानसभा का परिसर कांग्रेस विधायक के जाने के बाद सेनेटाइज किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच 3 सीटों पर चुनाव को लेकर कांटे की टक्कर चल रही है। पिछले सप्ताह कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर उसके विधायकों को तोड़ने का आरोप भी लगाया था। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पहले ही कमलनाथ सरकार को हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नई सरकार का गठन कर चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.