Noida: कोरोना संक्रमित महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत

Noida: कोरोना संक्रमित महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत

Noida: कोरोना संक्रमित महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई बुजुर्ग महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब उन्हें पत्नी के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली तो वह हार्टअटैक का शिकार हो गए। शनिवार की देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई है। इससे पूरे परिवार का बुरा हाल है।

नोएडा के सेक्टर-15ए में अपने बेटे के पास आकर रह रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया था। उनका नोएडा के सुपर स्पेशलिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। अब जानकारी मिली है कि महिला के पति की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है। उन्हें पहले ही बीमार होने के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजनों से उन्हें पत्नी के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद वे बेहद परेशान हो गए।

जानकारी मिली है कि शनिवार की रात में हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। जिले में यह अपनी तरह का पहला मामला है। एक ओर जहां नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोनावायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। इसी सप्ताह ग्रेटर नोएडा के क्वॉरेंटाइन सेंटर की सातवीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया था। उसे कोरोनावायरस का संदिग्ध मानते हुए यहां क्वॉरेंटाइन करके रखा गया था। बाद में युवक की मेडिकल रिपोर्ट आई तो वह नेगेटिव पाया गया था। 

अब नोएडा के सेक्टर-15ए में शनिवार को बुजुर्ग महिला को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद उनके पति की मृत्यु हो गई। इससे शहर के लोगों में दुख व्याप्त है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.