ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 27 हाउसिंग सोसाइटी में कोरोना मरीज, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटी लेकिन यहां बढ़ी, पूरी लिस्ट देखिए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 27 हाउसिंग सोसाइटी में कोरोना मरीज, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटी लेकिन यहां बढ़ी, पूरी लिस्ट देखिए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 27 हाउसिंग सोसाइटी में कोरोना मरीज, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटी लेकिन यहां बढ़ी, पूरी लिस्ट देखिए

Tricity Today | Greater Noida West

Greater Noida West : कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी को रोकने के लिए लागू किए गए लगभग सभी प्रतिबंध खत्म हो चुके हैं  काम-धंधे, उद्योग, कारोबार, बाजार और शिक्षण संस्थाएं खुल चुकी हैं। यह बात अलग है कि इन सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन से जुड़े नियम कायदों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का पालन लोग कितना कर पा रहे हैं और कितना नहीं कर पा रहे हैं, यह कहा नहीं जा सकता। कुल मिलाकर पिछले एक पखवाड़े के दौरान गौतमबुद्ध नगर में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रविवार की शाम स्टेट सर्विलांस ऑफिसर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 1229 है। मतलब, अभी जिले के कोविड-19 अस्पतालों में इतने लोगों का इलाज किया जा रहा है।

दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रविवार की शाम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कंटेनमेंट जोन की नई लिस्ट जारी की है। पूरे जिले में तो कंटेनमेंट जोन की संख्या घटी है, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ गई है। इस वक्त ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 27 हाउसिंग सोसाइटीज में 51 कोरोना वायरस से संक्रमित लोग हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों का इलाज जिले के कोविड-19 अस्पतालों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ मरीज होम क्वारंटाइन भी हैं।

जानकारों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बहुसंख्य आबादी कामकाजी है। परिवार के दोनों सदस्य नौकरी पेशा हैं। जिसके चलते लोग यहां संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कोरोना संक्रमण के कारण सबसे कम लोगों की मौत हुई है। गौतमबुद्ध नगर में अब तक 65 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हुई है। अक्टूबर के इन 18 दिनों में 12 लोग काल के गाल में जा चुके हैं। जिले में अब तक 14,619 लोग इस बीमारी से पार पा चुके हैं। रविवार को ही 264 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे थे। रविवार को 110 नए मरीज रिपोर्ट किए गए थे।

देखिए लिस्ट किस सोसाइटी में कितने संक्रमित

  1. ऐस सिटी में 7
  2. अरिहंत आर्डन में एक 
  3. चेरी काउंटी में एक 
  4. एग्जॉटिका ड्रीमविले में 5 
  5. गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-2 में एक 
  6. ग्रीन आर्च में 3 
  7. हिमालय प्राईड में दो 
  8. ला रेजिडेंशिया में एक 
  9. निराला एस्टेट में 3 
  10. साया जियोन गौर सिटी वन में तीन
  11. स्टेलर जीवन में दो 
  12. सुपरटेक इको विलेज-1 में 4 
  13. सुपरटेक इको विलेज-2 में एक 
  14. वीवीआइपी होम्स में एक 
  15. गौर सिटी वन फर्स्ट एवेन्यू में दो 
  16. गौर सिटी वन फिफ्थ एवेन्यू में एक 
  17. गौर सिटी-2 10th एवेन्यू में एक 
  18. गौर सिटी-2 11th एवेन्यू में दो 
  19. गौर सिटी-2 12th एवेन्यू में दो 
  20. गौर सिटी-2 14th एवेन्यू में दो 
  21. गौर सिटी-2 प्रिसटीन एवेन्यू में एक 
  22. पंचशील ग्रीन वन में एक 
  23. समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू में एक 
  24. अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में एक
  25. गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू में एक 
  26. गौर सिटी सिक्सथ एवेन्यू में एक
  27. निराला एस्पायर में दो

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.