कोरोना वायरस से दुनिया के शेयर बाजारों में ऐतिहासिक गिरावट

कोरोना वायरस से दुनिया के शेयर बाजारों में ऐतिहासिक गिरावट

कोरोना वायरस से दुनिया के शेयर बाजारों में ऐतिहासिक गिरावट

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस ने दुनिया के शेयर बाजारों को बीमार कर दिया है। डाउ जोंस में शुक्रवार को कोहराम मच गया। इसमें 1200 अंकों की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। विदेशी बाजारों में मची इस खलबली का असर भारत में भी दिखा है।

चीन में कोरोना वायरस से लोगों की मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है तथा शुक्रवार को इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से 44 और लोगों की मौत हो गई तथा 327 नए मामले सामने आए। इस बीमारी से अब तक 2,788 की मौत हो चुकी है। चीन में एक महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस से रोज संक्रमित पाए गए लोगों की यह अब तक की सबसे कम संख्या है। इस विषाणु के कारण 42 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई जो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। दो लोगों की मौत पेइचिंग में हुई। चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

चीन में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं जबकि अन्य देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस महामारी ‘निर्णायक मोड़’ पर है। यहां तक कि चीन भी अपने देश में आ रहे कोरोना वायरस के मामलों से चिंतित है और उसने प्रभावित देशों से बीजिंग पहुंचने वाले लोगों को 14 दिन के लिए अलग रखने का आदेश दिया है।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,022 हो गई। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। देश में हालांकि शुक्रवार को इससे कोई मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 13 बनी हुई है। दक्षिण कोरिया में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि शिनचोनजी चर्च ऑफ जीसस के 2,10,000 से अधिक सदस्यों की चिकित्सकीय जांच शुरू कर दी गई। दरअसल दक्षिण कोरिया में इस विषाणु के संक्रमण के करीब आधे मामले इसी चर्च से जुड़े हैं इसलिए इसे देश में बीमारी का केंद्र माना जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.