BIG NEWS: इस बॉलीवुड स्टार की मां में कोरोना वायरस की पुष्टि, एक्टर और उनकी बहन क्वारंटाइन हुई

BIG NEWS: इस बॉलीवुड स्टार की मां में कोरोना वायरस की पुष्टि, एक्टर और उनकी बहन क्वारंटाइन हुई

BIG NEWS: इस बॉलीवुड स्टार की मां में कोरोना वायरस की पुष्टि, एक्टर और उनकी बहन क्वारंटाइन हुई

Tricity Today | Satyajeet Dubey

कोरोना वायरस का साया अब बॉलीवुड परिवारों पर भी आने लगा है। संजय दत्त के साथ काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सत्यजीत दुबे की मां में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। उनमें कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। मां में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद सत्यजीत और उनकी बहन ने अपने आपको क्वारेंटाइन कर दिया है।

सत्यजीत दुबे ने बताया कि उनकी मां की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। जिसके कारण उनको एक माइग्रेन का अटैक भी आया था। कुछ दिनों से उन्हें उल्टियां भी हो रही थी और बुखार भी था। जिसके बाद उनमें लगातार कोरोना के लक्षण दिखने लगे। हमें शक हुआ कि उनको कही कोरोना वायरस तो नही है। जिसके बाद उन्होंने अपनी मां की कोरोना जांच करवाई। जिसमें उनकी कोरोना रिर्पाट पॉजिटिव आई है।

सत्यजीत ने अपनी मां को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। सत्यजीत और उनकी बहन ने खुद को भी क्वारेंटाइन कर दिया है। सत्यजीत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। जिसके बाद लोगों ने इस मैसेज को बेहद अच्छा बताया है। 

इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भी छोड़ा है। जिसके जरिए उन्होंने बहुत से लोगों का धन्यवाद भी दिया है और उनके काम को शानदार भी बताया है। उन्होंने लिखा है की मैं अपने सभी दोस्तों, पड़ोसियों, बीएमसी, कोरोना वॉरियर्स और डॉक्टर्स का धन्यवाद कहना चाहता हूं। उनका हमारे साथ सहयोग शानदार रहा है। मैं इन सभी को दिल से धन्यवाद बोलता हूं। सत्यजीत की पहली फिल्मी ऑलवेज कभी कभी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.