BIG BREAKING: यूपी कैबिनेट और भारतीय संसद तक पहुंचा कोरोना वायरस, जानिए कैसे

BIG BREAKING: यूपी कैबिनेट और भारतीय संसद तक पहुंचा कोरोना वायरस, जानिए कैसे

BIG BREAKING: यूपी कैबिनेट और भारतीय संसद तक पहुंचा कोरोना वायरस, जानिए कैसे

Tricity Today | भारतीय संसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा

कोरोना वायरस भारतीय संसद और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट तक पहुंच गया है। दरअसल, आज बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह कुछ दिन पहले लन्दन से लौटकर आई थीं। उसके बाद वह लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। उस पार्टी में कनिका कपूर के साथ दुष्यंत सिंह समेत दो सांसद और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शामिल हुए थे। दुष्यंत सिंह पिछले दो दिनों से पार्लियामेंट सेसन में उपस्थित हो रहे थे। दूसरी ओर जय प्रताप सिंह मंगलवार को यूपी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे। अब जय प्रताप सिंह और दुष्यंत सिंह की जांच की जा रही है। दोनों को 14 दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटाइन होना पड़ेगा।

बालीवुड सिंगर कनिका कपूर को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कनिका ने लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में गई थीं। उस पार्टी में 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसमें कई बड़े अफसर और नेता भी शामिल थे। पुलिस अब सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। इन लोगों की जांच कराई जाएगी।

बता दें कि कनिका कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरीं थीं। इसके बाद वह शालीमार ग्रैंड अपाटमेंट में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

अब कनिका ने लिखा 
कनिका ने इस बारे में अपने फैन्स और दोस्तों को जानकारी देते हुए लिखा, 'पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू जैसी दिक्कत हो रही थी। मैंने अपना टेस्ट कराया तो उसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला। मैं और मेरा पूरा परिवार क्वारनटाइन है और पूरी मेडिकल एडवाइस ले रहे हैं। जिनके भी मैं टच में थी उनका भी टेस्ट किया जाएगा। 10 दिन पहले जब मैं घर आई थी, तब एयरपोर्ट पर मुझे स्कैन किया गया था। लेकिन ये दिक्कत मुझे 4 दिन पहले हुई।'

कनिका ने सभी से की ये अपील
कनिका ने आगे लिखा, 'इस स्टेज पर मैं आप सबसे यही कहना चाहूंगी कि आप सब आइसोलेशन में रहें और अगर आपको लगता है कि आपको भी इसके लक्षण फील हों तो प्लीज अपना चेक कराएं। अभी मैं ठीक महसूस कर रही हूं, जैसे एक नॉर्मल फ्लू में होता है और हल्का फीवर है। हालांकि, हमें हमेशा अपने आस-पास के लोगों का भी ध्यान रखना होगा। हमें इस सिचुएश में पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इस मामले में एक्सपर्ट्स, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के गाइड लाइन्स फॉलो करने चाहिए।'

(हम संक्रमित लोगों के नाम और पते उनकी निजता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि पैनिक नहीं हों और धैर्य के साथ रहें। अपना और अपने परिवार का बचाव ही आपका सबसे बड़ा योगदान है। tricitytoday.com)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.