कोरोना वायरस: सूरजपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना, 8 कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे

कोरोना वायरस: सूरजपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना, 8 कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे

कोरोना वायरस: सूरजपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना, 8 कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे

Tricity Today | IAS BN Singh

शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी बी एन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसमें 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पर 24 घंटे यह कंट्रोल रूम कार्य करेगा। 

कंट्रोल रूम के माध्यम से कनोरा वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में जन सामान्य से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद शासन के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम पर प्राप्त सूचनाओं की लॉग बुक भी तैयार की जाएगी। जिसके संबंध में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी। कंट्रोल रूम का नंबर 0120-2569901 है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दे सकते हैं एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है ताकि करोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.