BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर कोरोना का साया, एसडीएम के पेशकार और लेखपाल को क्वारंटाइन किया गया

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर कोरोना का साया, एसडीएम के पेशकार और लेखपाल को क्वारंटाइन किया गया

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर कोरोना का साया, एसडीएम के पेशकार और लेखपाल को क्वारंटाइन किया गया

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कलेक्ट्रेट पर कोरोनावायरस के संक्रमण का साया मंडरा रहा है। गौतम बुद्ध नगर के एसडीएम सदर के पेशकार और एक लेखपाल को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर को भी सैनिटाइज किया गया है। दरअसल, यह लोग जिला क्रीड़ा अधिकारी के संपर्क में आए थे। गौतम बुद्ध नगर की जिला क्रीड़ा अधिकारी को 2 दिन पहले कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया है। उनका राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार किया जा रहा है।

गौतम बुद्ध नगर के एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी के पेशकार विशाल शर्मा को क्वॉरेंटाइन किया गया है। उनका कोरोनावायरस टेस्ट करवाया गया है। साथ ही राजस्व विभाग में तैनात एक लेखपाल को भी क्वॉरेंटाइन किया गया है। विशाल शर्मा और लेखपाल जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई के संपर्क में थे। दो दिन पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई को कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दरअसल, पूनम विश्नोई मलकपुर के स्टेडियम में बनाए गए शेल्टर होम की इंचार्ज थीं। वही से उन्हें संक्रमण हुआ है।

दूसरी ओर एसडीएम सदर के पेशकार और राजस्व विभाग के लेखपाल क्वॉरेंटाइन करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर को भी सैनिटाइज किया गया है। इसके लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सैनिटाइजेशन ड्राइव की गई थी। इस घटना के बाद से कलेक्ट्रेट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग और लोगों के प्रवेश पर कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। अब सामान्य लोगों को बिल्कुल भी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में काम करने वाले वकीलों के कार्यालय भी बंद करवा दिए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.