Coronavirus Update: ग्रेटर नोएडा से 23 लोग डिस्चार्ज, कैंसर मरीज ने कोरोना को हराया

Coronavirus Update: ग्रेटर नोएडा से 23 लोग डिस्चार्ज, कैंसर मरीज ने कोरोना को हराया

Coronavirus Update: ग्रेटर नोएडा से 23 लोग डिस्चार्ज, कैंसर मरीज ने कोरोना को हराया

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा से 23 लोग डिस्चार्ज, कैंसर मरीज ने कोरोना को हराया

शहर के तीन अस्पतालों से गुरुवार को 24 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 200 मरीजों को ठीक करने वाला शारदा जिले का पहला अस्पताल बन गया है। शारदा से एक ऐसे मरीज ने को डिस्चार्ज किया गया, जो कैंसर से पीड़ित हैं। वह 15 दिन बाद अपने घर पहुंची हैं। डॉक्टरों ने डिस्चार्ज किए गए मरीजों से घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है।

शारदा अस्पताल से गुरुवार को 4 मरीजों को ठीक करके घर भेजा गया। शारदा से अब तक 203 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। 200 मरीजों को ठीक करने वाला यह पहला अस्पताल बन गया है। गुरुवार को 62 वर्षीय एक महिला को भी घर भेजा गया। महिला का गंगाराम अस्पताल में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव हो गईं। उन्हें 27 मई को शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद गुरुवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। 

शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि महिला को काफी दिक्कत थी। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उन्हें स्वस्थ कर दिया। सभी से घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

कैलाश से 12 मरीज घर भेजे गए
कैलाश अस्पताल से गुरुवार को 12 मरीजों को घर भेजा गया। इसमें फोर्टिस अस्पताल के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल में बने कोरोना वार्ड के प्रभारी डॉ. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि मरीजों से घर पर सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और मास्क लगाने के लिए कहा गया है। साथ ही दूसरों लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जिम्स से 7 मरीज डिस्चार्ज
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में गुरुवार को 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सौरभ श्रीवास्वत ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को घर भेजा गया है। सभी से घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि इसके प्रभाव को कम किया जा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.