मुरादनगर में सभासद को सिर में गोली मारी गई, हालत ज्यादा गम्भीर

मुरादनगर में सभासद को सिर में गोली मारी गई, हालत ज्यादा गम्भीर

मुरादनगर में सभासद को सिर में गोली मारी गई, हालत ज्यादा गम्भीर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में नगर पालिका के सभासद को देर रात गोली मार दी गई। सभासद के सिर में गोली मारी गई है। उन्हें गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। सभासद की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। दूसरी ओर मुरादनगर कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया है। जिसके मद्देनजर फोर्स तैनात कर दिया गया है।

मुरादनगर की न्यू डिफेंस कॉलोनी में टावर मार्ग पर गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने सभासद को गोली मार दी है। सभासद के सिर में दो गोली लगी हैं। गंभीर हालात में गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, पुलिस स्टेशन वहां से बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर है। हमलावरों को की हिम्मत को देखकर शहर के लोग सकते में हैं।

न्यू डिफेंस कॉलोनी गली नम्बर पांच में शिवराज सैन (60 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहते हैं।  शिवराज सैन नगर पालिका परिषद के वार्ड छह से सभासद हैं। शिवराज सैनी गुरुवार की रात करीब सात बजे वार्ड में लोगों की समस्या जानने के लिए घर से निकले थे। जब वह गली नंबर चार में पहुंचे तो अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो शिवराज सैनी लहुलुहान हालात में जमीन पर पडे थे।

लोगों ने बताया कि उनके सिर पर गोली मारी गई थी। परिजन तुरन्त उन्हें स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी हालात गंभीर होने पर गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने सभासद को गोली मारी है। जिस जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है वहां से मुरादनगर थाना महज 250 मीटर की दूरी पर है। 

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही एसपी देहात नीरज कुमार जादौन और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही हैं। हमलावर कौन थे और वारदात को अंजाम देने के पीछे का क्या मकसद था इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

परिवार ने कहा, किसी से रंजिश नहीं
परिवार ने किसी से भी रंजिश होने से इंकार किया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई जा। उनके परिवार में दो पुत्र विकास कुमार अजुत पंकज कुमार हैं। तीन पुत्री हैं। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छोटा पुत्र पंकज अहमदाबाद में नौकरी करता है। जबकि विकास अपने परिवार के साथ मुरादनगर में शिवराज सैनी के साथ ही रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.