हनीमून मनाने आया कपल लॉकडाउन में फंस गया, अब कर्ज लेकर वापस लौट रहा नव दंपति

हनीमून मनाने आया कपल लॉकडाउन में फंस गया, अब कर्ज लेकर वापस लौट रहा नव दंपति

हनीमून मनाने आया कपल लॉकडाउन में फंस गया, अब कर्ज लेकर वापस लौट रहा नव दंपति

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

इलाहाबाद निवासी अमरेंद्र शादी के बाद मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में हनीमून मनाने दिल्ली आया था। इसी बीच लॉक डाउन में फंस गया यह दंपत्ति। रविवार को इलाहाबाद लौटते समय समय पति पत्नी ने अपना दर्द कुछ इस तरह बयां किया। 

अमरिंदर की शादी मार्च के पहले सप्ताह में हुई थी। अपनी पत्नी कोकिल के साथ 18 मार्च को इलाहाबाद से दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुआ। अमरेंद्र  निजी कंपनी में नौकरी करता है। 15 दिन की छुट्टी लेकर पत्नी संग घर से निकला। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में दोस्तों से मिलने के बाद शिमला हनीमून के लिए निकलना था। इसी दौरान लॉक डाउन हो गया। नव दंपत्ति शिमला नहीं पहुंच सका। 

पिछले डेढ़ महीने से दोस्त के यहां नोएडा में रहना पड़ा। दोस्त की हालत भी ज्यादा ठीक नहीं थी। इस कारण दोस्तों से पेटीएम से उधार लेकर  जैसे तैसे खर्च चलाया। इस बीच नव दंपत्ति ने ही दोस्त का खर्चा भी चलाना पड़ा। नवदम्पत्ति रविवार के देर शाम दनकौर रेलवे स्टेशन से रविवार को पत्नी के साथ इलाहाबाद को वापस लौट लिया।
  
पत्नी ने भरे मन से बताया कि ऐसा भी हनीमून होता है यह लॉक डाउन में ही पता लगा। कोकिल ने बताया कि
अपने चिर परिचित लोगों ने भी संकट में साथ नहीं दिया। विवाह के बाद तो अपनों ने भी साथ छोड़ दिया।  अब घर जा रहे हैं तो मन को बड़ी तसल्ली हो रही है। फिल्में देखकर और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर ही लॉक डाउन के दिन जैसे तैसे काटे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.