COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 61 और गाजियाबाद में 97 नए मरीज आए, देखिए पूरे यूपी की रिपोर्ट

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 61 और गाजियाबाद में 97 नए मरीज आए, देखिए पूरे यूपी की रिपोर्ट

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 61 और गाजियाबाद में 97 नए मरीज आए, देखिए पूरे यूपी की रिपोर्ट

Google Image | COVID-19 BREAKING

शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में 61 नए मरीज और गाजियाबाद में 97 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। दोनों जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। दूसरी ओर शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर के अस्पतालों से 71 और गाजियाबाद के अस्पतालों 89 मरीजों को छुट्टी दी है।

उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ी ताजा रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसमें बताया गया है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को कोरोना के 61 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5806 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि इनमें से  4857 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी 906 लोगों का कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जिले में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

गाजियाबाद में गुरुवार को 97 नए मरीज सामने आए हैं। जिले के अस्पतालों से पिछले 24 घंटे के दौरान 89 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर वापस भेज दिया गया है। गाजियाबाद में अभी तक 5666 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। जिनमे से अब तक  4564 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। हालांकि गाजियाबाद में महामारी के कारण अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अभी 1038 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। 

अगर पूरे राज्य की बात करें तो यूपी में 4467 नए मामले सामने आए हैं। सभी 75 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 3432 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 66834 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 63 लोगों की कोविड-19 महामारी के कारण 63 मौत हुई हैं। अभी तक यूपी में 1981 लोगों ने की संक्रमण के कारण जान चली गई हैं। अभी अस्पतालों में 44563 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पूरे राज्य में अब तक 113378 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.