COVID-19 BREAKING: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले, जिले में आठ हजार के पार हुई संख्या

COVID-19 BREAKING: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले, जिले में आठ हजार के पार हुई संख्या

COVID-19 BREAKING: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले, जिले में आठ हजार के पार हुई संख्या

Google Image | COVID-19 BREAKING

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी 103 नये मामले सामने आये हैं। जिसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार हो गयी है। गौतमबुद्ध नगर स्वाथ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 103 लोगों के कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी, जबकि स्वस्थ होने के बाद 104 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1,067 लोगों का इलाज जारी है जबकि 6,946 संक्रमितों का अब तक सफल इलाज हो चुका है। 

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जनपद में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हुई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इन हालात का बुरा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पद रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.