ग्रेटर नोएडा के छौलस गांव में गौ हत्या की घटना, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के छौलस गांव में गौ हत्या की घटना, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के छौलस गांव में गौ हत्या की घटना, दो गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा की जारचा कोतवाली के छौलस गांव में मंगलवार की शाम को गौ वंश के अवेशष मिलने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने गौ हत्या की  है। जिसके बाद पुलिस ने मौके से करीब बीस किलो गौ वंश का मांस बरामद किया है। इस घटना में अन्य लोग भी शामिल होने बताए जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम दबिश में लगी हुई है।

मंगलवार को जारचा पुलिस को छौलस गांव में गौकशी होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने गांव में छापे मारी की। पुलिस ने मौके से करीब बीस किलो मांस बरामद किया है। गांव के रहने वाले एक समुदाय के दो युवकों पर गौ कशी का आरोप है। इनमें से एक युवक पूर्व में भी प्रतिबंधित पशु की हत्या करने पर क्रूरता अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। 

एसएओ अनिल राजपूत ने बताया कि जो मांस मौके से मिला है, वो गौ वंश का है या नहीं, यह बात लैब में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच गौ कशी के आधार पर ही की जा रही है। इस घटना को अंजाम देने में गुलावठी (बुलंदशहर) के भी दो आरोपी शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.