ग्रेटर नोएडा: घर वापस जाने के लिए मजदूरों की भीड़ जुटी, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

ग्रेटर नोएडा: घर वापस जाने के लिए मजदूरों की भीड़ जुटी, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

ग्रेटर नोएडा: घर वापस जाने के लिए मजदूरों की भीड़ जुटी, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में सड़क पर जमा भीड़ को खदेड़ने की कोशिश करती पुलिस

शनिवार की दोपहर सड़क पर आ गए। मजदूर घर वापसी की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।gangaपुलिस अधिकारियों ने मजदूरों को लॉकडाउन का हवाला दिया और बताया कि धारा-144 लगी हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना जरूरी है।gangaमजबूर होकर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां भांजी तो भगदड़ मच गई।

लॉकडाउन के कारण ग्रेटर नोएडा में फंसे मजदूर बड़ी संख्या में शनिवार की दोपहर सड़क पर आ गए। मजदूर घर वापसी की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों को लॉकडाउन का हवाला दिया और बताया कि धारा-144 लगी हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना जरूरी है। आप लोग तत्काल वापस चले जाइए। इस पर मजदूर जिद पर अड़ गए और भीड़ लगाकर इकट्ठा हो गए। मजबूर होकर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां भांजी तो भगदड़ मच गई।

शनिवार की दोपहर ग्रेटर नोएडा में नवादा गोल चक्कर सेक्टर डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास सैकड़ों मजदूर घर वापसी की मांग कर रहे थे। मजदूरों की भीड़ चौराहे पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मजदूरों को समझाया कि लॉकडाउन लागू है। अभी किसी को घर वापस लौटने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। गौतम बुद्ध नगर रेड जोन में शामिल है। जिसके चलते इस तरह भीड़ एकत्र नहीं की जा सकती है। भीड़ के रूप में इकट्ठा होना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना कानूनन जुर्म है। 

पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों को चेतावनी दी कि वह तत्काल अपने अपने घरों को वापस चले जाएं। इसके बावजूद मजदूर सड़क पर डटे रहे। कुछ लोगों ने नारेबाजी की और हंगामा काटने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने सख्ती बरती और लाठियां भांजी। इसके बाद मजदूर सड़क से हटे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.