Greater Noida: कोरोना से मुक्ति मिली लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली, घर नहीं जा सके मरीज

Greater Noida: कोरोना से मुक्ति मिली लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली, घर नहीं जा सके मरीज

Greater Noida: कोरोना से मुक्ति मिली लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली, घर नहीं जा सके मरीज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से सोमवार को 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। एंबुलेंस नहीं मिलने से सिर्फ 17 मरीजों को घर भेजा जा सका। इससे कुछ मरीज ठीक होने के बाद भी घर नहीं पहुंच सके। मरीज एम्बुलैंस नहीं मिलने कारण खासे परेशान हुए।

शारदा अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को यहां से 22 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। 85 साल की पद्मा गुप्ता ने भी कोरोना को हरा दिया है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं। वह शुगर मरीज भी हैं। उन्हें कई और दिक्कत थीं। लेकिन उनकी हिम्मत के आगे कोरोना हार गया। 

इसके अलावा 75 वर्षीय कैलाश चंद्र अरोड़ा ने भी हरा दिया है। ठीक होने के बाद सिर्फ 17 मरीज ही अपने घर जा सके। बाकी मरीज एंबुलेंस नहीं मिलने से घर नहीं जा पाए। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि एंबुलेंस नहीं आने से मरीज ठीक होने के बाद घर नहीं गए हैं। उन्हें मंगलवार को घर भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.