दादरी का बाजार 14 जुलाई तक बंद, पुलिस ने एनाउंसमेंट कर दी जानकारी

दादरी का बाजार 14 जुलाई तक बंद, पुलिस ने एनाउंसमेंट कर दी जानकारी

दादरी का बाजार 14 जुलाई तक बंद, पुलिस ने एनाउंसमेंट कर दी जानकारी

Tricity Today | दादरी का बाजार 14 तारीख तक के लिए बंद

ऑडी ईवन का फार्मूला भी नहीं हो पाया कामयाबgangaकोरोना को रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन प्रयासरत

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके चलते आगामी 14 जुलाई तक दादरी का संपूर्ण बाजार बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। दादरी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एनाउंसमेंट कर व्यापारियों को यह जानकारी दी। इसके साथ ही बाजार में उपस्थित लोगों से अपील की है। वह भी अन्य दूसरे लोगों को जाकर बताएं कि दादरी का बाजार आगामी 14 जुलाई तक के लिए बंद रहेगा।

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयासरत है। दादरी में कोरोना की चैन तोड़ने के लिए पुलिस-प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके चलते दादरी का संपूर्ण बाजार 14 तारीख तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। दादरी कोतवाली पुलिस की टीम ने आज अनाउंसमेंट के जरिए व्यापारियों को बाजार बंद करने की जानकारी से अवगत कराया है। 

पुलिस ने जानकारी दी कि आगामी 14 जुलाई तक कस्बे का संपूर्ण बाजार बंद रहेगा। किसी प्रकार की गतिविधियां नहीं होंगी। इस दौरान पुलिस ने बाजार में खरीदारी करने आए लोगों से भी अपील की कि वह भी अब अन्य दूसरे लोगों को जाकर बताएं कि यह बाजार अब 14 जुलाई तक बंद रहेगा।

पुलिस के अनाउंसमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस ने बाजार बंद करने के लिए किए जा रहे अनाउंसमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया गया है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी पहुंचाई जा सके। 

ऑडी ईवन का फार्मूला भी नहीं हो पाया कामयाब
कस्बे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए दादरी नगर पालिका परिषद और पुलिस ने ऑड-इवन फार्मूला लागू किया था। इसमें एक दिन बाजार की दुकानें खोलने और दूसरे दिन बंद रहने का निर्णय लिया गया है। उसके बावजूद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या पर असर नहीं दिखाई दिया। इसके चलते पुलिस ने अब संपूर्ण बाजार बंद करने का निर्णय लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.