दादरी विधायक तेजपाल नागर यूपी विधानसभा में सचेतक बनाए गए, मिली बड़ी जिम्मेदारी

दादरी विधायक तेजपाल नागर यूपी विधानसभा में सचेतक बनाए गए, मिली बड़ी जिम्मेदारी

दादरी विधायक तेजपाल नागर यूपी विधानसभा में सचेतक बनाए गए, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tricity Today | MLA Tejpal Nagar

दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर को उत्तर प्रदेश विधानसभा में सचेतक नियुक्त किया गया है। तेजपाल सिंह की जिम्मेदारी विधानसभा में विधायकों के बीच अनुशासन बनाना होगा। सदन की महत्वपूर्ण कार्यवाही के वक्त निर्देश जारी करना होगा।

क्या होता है सचेतक (व्हिप)
किसी राजनीतिक दल में सचेतक (ह्विप) वह व्यक्ति होता है, जो उस दल में अनुशासन बनाये रखने के लिये उत्तरदायी होता है। अभी यूपी विधानसभा में मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही हैं। सचेत या सजग करने वाला निधायिका, सभाओं, संसदों आदि में वह अधिकारी, जिसका कर्तव्य सदस्यों को इस विषय में सचेत करना होता है कि अमुक प्रस्ताव या विषय पर मत देने के लिए आपकी उपस्थिति आवश्यक है।

तेजपाल सिंह नागर गौतमबुद्ध नगर की दादरी सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। करीब 30 वर्षों तक ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इंटर कॉलेज में अध्यापक और प्राचार्य के रूप में काम किया है। वह खुद और उनकी पत्नी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें दादरी से भाजपा ने टिकट दिया था। तेजपाल सिंह दादरी क्षेत्र के आकलपुर गांव के मूल निवासी हैं और अभी दादरी कस्बे की गुर्जर कॉलोनी में रहते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.