मुरादनगर गंग नहर में गिरी कार चालक का शव मिला, परिवार में मातम

मुरादनगर गंग नहर में गिरी कार चालक का शव मिला, परिवार में मातम

मुरादनगर गंग नहर में गिरी कार चालक का शव मिला, परिवार में मातम

Tricity Today | मुरादनगर गंग नहर

कार में मौजूद थें 4 छात्र व 2 छात्राएंganga2 छात्र ने शीशा तोडकर अपनी जान बचाई थीganga2 छात्र व 2 छात्राएं नहर में बह गई

मुरादनगर गंग नहर में गिरी कार से गायब दो छात्राओं व दो युवकों में से एक युवक का शव दिल्ली पाइपलाइन के रेगुलेटर के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

2 फरवरी को मुजफ्फरनगर से कार द्वारा आ रहे 4 छात्रों वह दो छात्राओ सहित नहर में गिर गई थी। दो युवक कार का शीशा तोड़ नहर से बाहर आ गए थे। तभी से दो छात्राएं सृष्टि, कनिका, हिमांशु व निशांत लापता थे। जिनकी तलाश कई दिन तक गोताखोरों ने भी की थी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

रविवार को मुरादनगर से दिल्ली को जाने वाली पाइपलाइन रेगुलेटर के पास से निशांत 21 वर्ष जो की गाड़ी चला रहा था शव बरामद हुआ है। एक शव मिलने से लापता अन्य छात्र छात्राओं के परिजनों का भी बुरा हाल है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाकी तीन भी नहर में बह गए उनकी तलाश जारी है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.