गाजियाबाद : कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, आत्महत्या की आशंका

गाजियाबाद : कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, आत्महत्या की आशंका

गाजियाबाद : कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, आत्महत्या की आशंका

Tricity Today | मृतक का घर

गाजियाबाद में सिहानीगेट कोतवाली क्षेत्र के सिकरोड गांव में एक दम्पति के शव उनके कमरे में पड़े मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस केस की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान पप्पू और रेनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की मां उनके साथ ही रहती थीं और उन्होंने बताया है कि उनका बेटा पप्पू शराब पीकर मारपीट करने का आदी था। कल रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद संभवत: दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को करीब 17 वर्ष हो गए हैं। इनके तीन बच्चे (एक लड़का, दो लड़कियां) हैं। सभी बच्चे अपनी बुआ के यहां गए हुए हैं। घर में अब केवल वृद्ध मां है। जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

पुलिस अफसरों का कहना है कि कई एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस गहन जांच में जुटी है। शुरुआती जांच पड़ताल में पता लगा है कि पप्पू निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अकसर शराब के नशे में घर में झगड़ा किया करता था। देर रात भी दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.