ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में युवक का फांसी पर लटका शव मिला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में युवक का फांसी पर लटका शव मिला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में युवक का फांसी पर लटका शव मिला

Google Image | Hanging body of youth found in a mall in Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी मॉल में शुक्रवार की देर शाम एक युवक का फांसी पर लटका शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वहीं, लोगों का कहना है कि मजदूर की हत्या करके शव को लटका दिया गया है। इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। फांसी पर लटकी लाश का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

बिसरख पुलिस के मुताबिक गौर सिटी मॉल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पड़ताल की गई। युवक की पहचान मूलरूप से बिहार निवासी 25 वर्षीय असगर के रूप में हुई। असगर हैबतपुर गांव में किराए पर रहता था। पास से मिली डायरी पर लिखे मोबाइल नंबर से युवक की पहचान हुई है। प‌ुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया है कि युवक एक साल पहले बिहार से यहां आया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.