डीलर पर अँगूठा निशान लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप

डीलर पर अँगूठा निशान लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप

डीलर पर अँगूठा निशान लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में सदर तहसील के चांदपुर गांव में निवासियों ने राशन डीलर पर अँगूठा निशान लेने के बाद राशन ना बांटने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

दरअसल, चांदपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायत सौंपतें हुए कहा है कि, उनके गांव की राशन की दुकान आछेपुर गांव में है। दो किमी दूरी तय करने के बाद जब भी वह लोग राशन लेने के लिए डीलर के पास जाते हैं। लोगों का आरोप है कि, डीलर मशीन में अंगूठा का निशान लगवाकर राशन नही देता हैं। इतना ही नही लोगों को शिकायत करने पर धमकी देता हैं। जिसके बाद लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ पूर्ति विभाग में शिकायत की मांग की हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.