सुदीक्षा को जिस बात की चिंता थी, उसी वजह से हुई मौत, कई साल पहले दिया था भाषण, देखिए VIDEO

सुदीक्षा को जिस बात की चिंता थी, उसी वजह से हुई मौत, कई साल पहले दिया था भाषण, देखिए VIDEO

सुदीक्षा को जिस बात की चिंता थी, उसी वजह से हुई मौत, कई साल पहले दिया था भाषण, देखिए VIDEO

Tricity Today | सुदीक्षा भाटी

सुदीक्षा भाटी की मौत मनचलों की छेड़खानी बनी है। यह चिंता कई साल पहले सुदीक्षा ने जाहिर की थी। सुदीक्षा की चिंता ही उसकी मौत की वजह बन गई है। सुदीक्षा जब एचसीएल फाउंडेशन के विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी तो उन्होंने एक भाषण के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश के जिस हिस्से से वह आती हैं, वहां लड़कियों के साथ छेड़खानी सबसे बड़ी समस्या है। यह छेड़खानी लड़कियों के कैरियर विकास और शिक्षा के आड़े आती है।

सुदीक्षा भाटी का वीडियो मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में सुदीक्षा भाटी भाषण दे रही हैं। वह कहती हैं, "मैं उत्तर प्रदेश के उस हिस्से से ताल्लुक रखती हूं, जहां ज्यादातर लड़कियां प्राइमरी शिक्षा के बाद आगे पढ़ने नहीं जाती हैं। क्योंकि हमारे इलाके में छेड़खानी की घटनाएं बहुत ज्यादा हैं। अधिकांश अभिभावक सोचते हैं कि एक लड़की को पढ़ाई करने के लिए बाहर भेजना सुरक्षित होगा। मैंने किसी तरह अपने अभिभावकों को मेरी पढ़ाई जारी रखने के लिए सहमत किया। उन्हें सहमत किया कि वह मुझे घर से दूर एक सह-शिक्षा वाले आवासीय स्कूल में भेज दें। उन्होंने मुझे यहां भेजा। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। उन्होंने मुझे अपने सपने पूरे करने की इजाजत दी।"

सुदीक्षा भाटी के इस स्पीच की वीडियो प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि सुदीक्षा कि यह भावनात्मक स्पीच सुनी है? यूपी की इस बेटी का कहना था कि उसकी उम्र की बहुत सारी लड़कियों को छेड़खानी के चलते पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। आज इसी समस्या ने सुदीक्षा की जान ले ली। सरकार पूछेगी समस्या का हल कहां है? समस्या का हल बेटियों की आवाज में है, लेकिन आप सुनिए तो..." 

इससे पहले मंगलवार की सुबह भी सुदीक्षा की मौत पर दुख जाहिर करते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था। दोपहर बाद करीब 2:00 बजे किए गए स्ट्रीट में प्रियंका गांधी ने लिखा था, "बुलंदशहर की घटना यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए पहले असुरक्षा के माहौल को दिखाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता। इसके लिए व्यापक फेरबदल की जरूरत है। महिलाओं पर होने वाले इस तरह के अपराध पर जीरो टोलरेंस होना चाहिए।"

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में पड़ने वाले डेरी स्कनर गांव की रहने वाली सुदीक्षा भाटी कि सोमवार को एक हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सुदीक्षा अपने मामा के घर जा रही थी। सुदीक्षा एक होनहार छात्रा थीं। उन्हें अमेरिका से करीब 4 करोड रुपए की छात्रवृत्ति मिली थी। जिसके जरिए वह अमेरिका में एंटरप्रेन्योरशिप की पढ़ाई कर रही थी। 

कोविड-19 के चलते इन दिनों सुदीक्षा अमेरिका से अपने गांव आई हुई थी। इसी दौरान सोमवार को यह हादसा हुआ। जिसमें सुदीक्षा के चाचा सत्येंद्र भाटी ने मंगलवार की सुबह मीडिया को बताया कि वह और उसकी भतीजी जब जा रहे थे तो बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। जिसके चलते वह लोग हादसे के शिकार हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.