COVID-19 BREAKING : नोएडा में कोरोना से लगातार चौथे दिन मौत, आज 147 मरीज और सामने आये

COVID-19 BREAKING : नोएडा में कोरोना से लगातार चौथे दिन मौत, आज 147 मरीज और सामने आये

COVID-19 BREAKING : नोएडा में कोरोना से लगातार चौथे दिन मौत, आज 147 मरीज और सामने आये

Google Image | COVID-19 BREAKING

Noida Coronavirus Cases : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जिसके बाद जनपद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इसके साथ ही सोमवार को जिले में संक्रमण के 147 नये मामले सामने आये हैं। आज 187 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुये हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। 

गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से जनपद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर यहां 77 हो गयी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह तक गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से संक्रमित 147 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 187 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुये हैं। 

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,302 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 20,267 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 21,646 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.