Noida COVID-19 Cases : एक महिला की मौत, संक्रमण के 122 नए मामले आए, मरीजों की संख्या 16 हजार के पार

Noida COVID-19 Cases : एक महिला की मौत, संक्रमण के 122 नए मामले आए, मरीजों की संख्या 16 हजार के पार

Noida COVID-19 Cases : एक महिला की मौत, संक्रमण के 122 नए मामले आए, मरीजों की संख्या 16 हजार के पार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को कोविड-19 की वजह से एक महिला की मौत हो गई। जिसके साथ जनपद में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16 हजार के पार हो गई है। वहीं, 220 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिली। गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 122 मरीज मिले। जनपद में अब तक 16,037 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 14,839 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है और 1,133 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

आपको बता दे कि जिले में इस समय कंटेनमेंट जोन की संख्या 294 हो गई है। इस बार 33 स्थान कंटेनमेंट जोन से बाहर हुए है। रविवार की देर रात को गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंटेनमेंट जोन की नई लिस्ट जारी की गई है। नई लिस्ट में 294 कंटेनमेंट जोन शामिल किए गए हैं। इनमें से 275 कंटेनमेंट जोन श्रेणी एक में हैं। मतलब, इन आवासीय परिक्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या केवल एक है। दूसरी श्रेणी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 19 है। इन आवासीय क्षेत्रों में एक से अधिक मरीजों के निवास स्थान हैं।

देशभर में 1 अक्टूबर से अनलॉक-5 लागू किया गया है। जिसके तहत व्यापक स्तर पर औद्योगिक, वाणिज्यिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को मंजूरी दी गई है। जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से सामान्य हो गया है। अब इसका असर भी दिखने लगा है। पिछले एक पखवाड़े के दौरान गौतम बुद्ध नगर में कोरोनावायरस के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.