गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर महज आधा फीसदी, रिकवरी रेट 85.4 फीसदी तक पहुंचा

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर महज आधा फीसदी, रिकवरी रेट 85.4 फीसदी तक पहुंचा

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर महज आधा फीसदी, रिकवरी रेट 85.4 फीसदी तक पहुंचा

Tricity Today | Suhas LY IAS

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिल रही है। अब जिले में मरीजों का रिकवरी रेट 85.4 प्रतिशत रह गया है। दूसरी ओर मृत्यु दर घटकर केवल 0.5 फीसदी रह गई है। अब तक जिले में 8,435 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिनमें से 7,247 लोग अब तक स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया, "जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जिसके सकारात्मक और अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में तेजी के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न हुई। 4 सितंबर की शाम तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 7,247 मरीजों को सफलतापूर्वक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया है।" डीएम ने आगे कहा, "अब तक 8,435 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इनमें से 85.4% लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। अब जिले के कोविड-19 अस्पतालों में केवल 1,188 लोग भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग, हमारे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ इन लोगों को स्वस्थ करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।" 

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले ने एक ओर बड़ी उपलब्धि है। महामारी की चपेट में आने के कारण मरने वाले मरीजों की दर केवल महज आधा फीसदी है। जिले में कोई भी मृत्यु ना हो पाए और लोगों को स्वस्थ करके उनके घर वापस भेजा जा सके, यह प्रयास सभी लोग कर रहे हैं। चिकित्सकों के लगातार किए जा रहे प्रयासों से बहुत लाभ मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि शासन और जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बना कर रहें। घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क पहनें। हाथों को समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों और वाहनों में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

दूसरी ओर गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 153 मामले सामने आए। जिसके साथ ही शुक्रवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8,481 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को 153 नए संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमण मुक्त हुए 123 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 1,188 लोग उपचाराधीन हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक जनपद में 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से जनपद में अब केवल 283 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.