दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

Tricity Today | Death toll in Delhi rises to 13

दिल्ली के दंगों में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। इनमें से 8 लोगों की मौत मंगलवार को हुई है और 5 की मौत सोमवार को हुई थीं। वहीं, घायलों की संख्या 150 के पार हो चुकी है।

दिल्ली में हुए दंगे में अब तक 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मरने वालों में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रतन लाल को सोमवार को दंगाईयों ने गोली मार दी। शहीद हेड कांस्टेबल रतन लाल के चाचा राजेन्द्र ने कहा कि सरकार बहुत उदासीन है। कोई भी नेता हमारे पास नहीं आया है।

दूसरी ओर दिल्ली के दंगे में अपने 26 साल के जवान बेटे राहुल सिंह को खोने के बाद हरी सिंह बदहवास हो गए। उनका बेटा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार की शाम करावल नगर में घर के बाहर उसे दंगाईयों ने गोली मार दी थी। हरी सिंह सोलंकी ने कहा कि यह सब कपिल मिश्रा के वजह से हुआ। यहां आग लगाकर वह चला गया। इस बवाल की भेंट मेरा जवान बेटा चढ़ गया है। 

मुस्तफाबाद के छोटे भाई शाहिद खान को दंगाईयों ने गोली मार दी। शाहिद की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वह ऑटो चलाकर किसी तरह अपने घर का गुजारा करता था। नासिर ने कहा कि वह ऑटो खड़ा करके पार्किंग में घर आ रहा था, तभी उसे दंगाईयों ने पेट में गोली मार दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.