बिसरख ब्लॉक को दादरी में विलय करने की मांग, विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मिले ग्राम प्रधान, जानिए क्या है मामला

बिसरख ब्लॉक को दादरी में विलय करने की मांग, विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मिले ग्राम प्रधान, जानिए क्या है मामला

बिसरख ब्लॉक को दादरी में विलय करने की मांग, विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मिले ग्राम प्रधान, जानिए क्या है मामला

Tricity Today | दादरी विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

अब बिसरख ब्लॉक को दादरी में विलय करने की मांग उठी है। इस मांग को लेकर ग्राम प्रधान और कुछ प्रतिनिधि दादरी विधायक तेजपाल नागर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। विधायक ने ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मांग की कि नवगठित बिसरख विकास खंड को समाप्त करके सभी गांवो को दनकौर की तर्ज पर दादरी ब्लॉक में विलय कर दिया जाए। एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। सीएम ने समस्या सुनकर जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया है।

दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें बताया कि गौतमबुद्ध नगर में खंड विकास क्षेत्रों का पुनर्गठन किया गया है। अब जिले में तीन विकास खंड क्षेत्र हैं। दनकौर विकास खंड क्षेत्र को भंग करके उसके 12 गांवों को जेवर ब्लॉक में जोड़ा गया है। दादरी के 18 गांवों को बिसरख ब्लॉक में जोड़ दिया गया है। इससे अब गौतमबुद्ध नगर में तीन ब्लाक दादरी, जेवर और बिसरख बनाये गये हैं। 

विधायक ने बताया कि बिसरख ब्लाक के सभी 18 गांवों के ग्राम प्रधानों ने लिखित आपत्ति दर्ज की है। दादरी विकास खंड से बिसरख विकास खंड जाने के लिए लगभग 25-30 किलोमीटर की दूरी है। बिसरख ब्लाक में आने-जाने के लिए सुगम साधन भी नहीं हैं। बिसरख विकास खंड कार्यालय ग्रेटर नोएडा के ग्राम बिसरख में स्थित है। वहां पर ग्रेटर नोएडा के कारण ग्राम पंचायत भंग कर दी गयी है। बिसरख विकास खंड के 8 या 10 किलोमीटर की दूरी में कोई ग्राम पंचायत नहीं है। विकास खंड बिसरख में 6 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायत के प्रधानों ने भी अपना विकास खंड बिसरख के स्थान पर दादरी बनाने की सहमति दे दी है।

विधायक ने कहा, दूरी अधिक हो जाने के कारण सरकार की किसान, मजदूर, निर्धन और ग्राम वासियों के लिए लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए बिसरख विकास खंड को भंग करके सभी गांवों को दादरी विकास खंड में जोड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्या का हल करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ऊंचा अमीरपुर गांव की प्रधान के पति योगेश चौहान, राकेश राणा, शिवानंद सिसौदिया, सुरेन्द्र खारी आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.